⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 154 शब्द|📅 19 Sep 2023
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कोटकपूरा-श्री मुक्तसर साहिब मार्ग पर सवारियों से भरी एक निजी बस नहर में गिरने की घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
स. संधवां ने कहा कि हादसाग्रस्त लोगों की सलामती की परमात्मा के समक्ष प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रसाशन की टीमें मौके पर उपस्थित हैं और राहत कार्य आरंभ किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
स्पीकर ने परमात्मा के आगे अरदास की कि वह इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दिंवगत आत्माओं को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और पीछे परिवारों को कभी न पूरा होने वाला घाटा सहने का बल प्रदान करें।
पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..








