डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के पिता प्रो. बी.सी. वर्मा जी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज 19 सितंबर दोपहर 2 बजे सैक्टर 25 चंडीगढ़ के शमशानघाट में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
सीनिय़र आईएएस अफसर अनुराग वर्मा पंजाब के 42वें मुख्य सचिव हैं। वह वी.के .जंजुआ के रिटायर होने के बाद मुख्य सचिव बने थे। अनुराग वर्मा के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख प्रकट किया है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है। उन्होंने अनुराग वर्मा के पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया गया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार में मुख्य सचिव के रूप में सेवा निभा रहे अनुराग वर्मा के पिता जी प्रो.बी.सी. वर्मा जी के निधन के बारे सुनकर बेहद दुख हुआ।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ट्वीट
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ‘ਚ ਮੇਰੇ ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਵਜੋਂ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਅਨੁਰਾਗ ਵਰਮਾ ਜੀ ਦੇ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਪਿਤਾ ਜੀ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਬੀ.ਸੀ ਵਰਮਾ ਜੀ ਦੇ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣੇ ਬਾਰੇ ਸੁਣ ਕੇ ਬੇਹੱਦ ਦੁੱਖ ਹੋਇਆ..ਦੁਖਦ ਘੜੀ ‘ਚ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਹਾਂ…ਪਰਮਾਤਮਾ ਅੱਗੇ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਵਿੱਛੜੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਚਰਨਾਂ ‘ਚ ਥਾਂ ਦੇਣ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਸਨੇਹੀਆਂ ਨੂੰ ਭਾਣਾ ਮੰਨਣ… pic.twitter.com/YFBfbR1okU
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 19, 2023
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि .. दुख की घड़ी में परिवार के साथ हूं… परमात्मा आगे अरदास करता हूं दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे… पूरे परिवार के साथ दिल से हमदर्दी।