डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab School News: पंजाब के सरकारी स्कूलों में पहली बार सिक्योरिटी गॉर्ड नियुक्त होने जा रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने कहा कि 689 स्कूलों में पीईएससीओ (PESCO) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
स्कूलों में सुरक्षा को देखते हुए सिक्योरिटी गॉर्ड की नियुक्ति की जा रही है। यहां हम आपको बता दे कि सभी स्कूलों में 2-2 सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर होंगे, जिनकी ड्यूटी अलग-अलग समय पर होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
बता दे कि गर्मियों में सिक्योरिटी गार्ड का ड्यूटी समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक व सर्दियों में 8 बजे से 4 बजे तक होगा। वहीं दूसरे सिक्योरिटी गार्ड का गर्मियों में ड्यूटी समय दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक व सर्दियों में 4 बजे से रात 12 बजे तक होगा।