डेली संवाद, चंडीगढ़। Vijay Antony Daughter: साउथ के फेमस एक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर विजय एंटनी (Vijay Antony) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विजय एंटनी की बेटी ने आत्महत्या कर ली है। बता दे कि विजय एंटनी की बेटी का नाम मीरा था जोकि 12 क्लास में पढ़ती थी।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मीरा कई दिनों से स्ट्रेस में थी जिसके कारण उसका ईलाज भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि मीरा ने मंगलवार को चेन्नई में अपने घर में फांसी लगा ली। जिसके बाद तुरंत उसको अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
बेटी के इस तरह से चले जाने से विजय एंटनी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विजय एंटनी की बेटी मीरा सुबह करीब 3 बजे अपने घर में मृत पाई गईं थी। मीरा को तुरत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीरा की उम्र 16 साल थी और काफी दिनों से डिप्रेशन में थीं।