DIPS News: डिप्स स्कूल में धूमधाम के साथ किया गया गणपति बप्पा का स्वागत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 20 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट में पंडाल सजा कर गणेश चतुर्थी परगणपति बप्पा का बड़ी ही धूमधाम के साथ स्वागत किया गया। डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा और प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहता ने गणपति जी की स्थापना की।

टीचर्स और स्टाफ ने मिलकर गणपति जी की आरती की और बाद में सबको प्रसाद वितरित किया गया। टीचर्स ने विद्यार्थियों को इस दिन की महत्ता से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि जब भी कोई भी शुभ कार्य हो तो सबसे पहले भगवान गणेश को ही याद किया जाता है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उनके जीवन से जुड़ी लीलाओं के बारे में बताया और सबके जीवन में खुशियां भरने की कामना की। बच्चों और स्टाफ के सदस्यों ने मिलकर गणपति बप्पा मौर्या के जयकारे लगाए। आर्ट टीचर शिरके ने बहुत ही सुंदर तरीके से पंडाल को सजाया।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

मीनाक्षी मेहता ने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति और विरासत के बारे में अवगत करवाने के लिए समय समय इस तरह कार्यक्रम आयोजित करना बहुत ही जरूरी है। इसके साथ ही इन कार्यकर्मों से हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा भी महसूस होती है।

डिप्स चेन के एमडी तरविंदर सिंह ने सभी बच्चों को इको फ्रेंडी गणपति की स्थापना करने के लिए प्रेरित करते हुए स्टाफ के सभी सदस्यों को इस दिन की शुभकामनाएं दी।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *