Jalandhar News: जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर डीसी ने जारी किए निर्देश, पढ़े

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 398 शब्द|📅 20 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज कहा कि जिला प्रशासन 28 सितंबर को आयोजित होने वाले वार्षिक मेले के दौरान श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेकने के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करेगा।

इस संबंधी यहां जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि माथा टेकने आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण वार्षिक मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने लोगों से पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मेले में भाग लेने का आग्रह करते हुए इस पवित्र स्थान पर आने वाले सभी लोगों को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। सारंगल ने यह भी कहा कि मेले में लगने वाले झूलों के सुरक्षा की जांच के लिए विशेषज्ञों की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद ही आयोजक मेले में झूलों का संचालन करेंगे।

मंदिर के आसपास सफाई सुनिश्चित करने के लिए, डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर नगर निगम को मेले के दौरान समय पर सफाई और कचरा इकठ्ठा के लिए 24 घंटे आवश्यक कर्मचारी तैनात करने को कहा। इसी प्रकार, उन्होंने नगर निगम को कूड़ेदान रखने, पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था करने, अस्थायी शौचालय स्थापित करने, सभी स्ट्रीट लाइटों की मुरम्मत आदि करने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

सारंगल ने कमिश्नरेट पुलिस को मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को भी कहा। उन्होंने फायर ब्रिगेड को मेले वाले स्थान के आसपास आवश्यक फायर टैंडर लगाने, पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए उचित साइनबोर्ड लगाने के लिए भी कहा।

डिप्टी कमिश्नर ने संगठनों से यह भी कहा कि आयोजन को उचित ढंग से संचालित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, डी.सी.पी. जगमोहन सिंह, एसडीएम और जालंधर नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *