Punjab Buses Strike: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, पढ़े

Daily Samvad
2 Min Read
PRTC Buses Strike
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 20 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Buses Strike: पंजाब में एक बार फिर बसों के पहिए जाम हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब भर में पीआरटीसी (PRTC) और पनबस (Punbus) के कच्चे कर्मचारियों की ओर से हड़ताल की जा रही है। जिससे बसों से सफर करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा लगातार मीटिंग का समय बढ़ाए जाने से रोडवेज कर्मचारी नाराज हैं। आपको बता दें कि हड़ताल के कारण करीब 2700 पनबस और पीआरटीसी बसें ठप हो गई हैं। उधर, हड़ताल के बीच आज परिवहन मंत्री के साथ रोडवेज यूनियन की बैठक भी होनी है। रोडवेज यूनियन का कहना है कि यदि बैठक बेनतीजा रही तो हड़ताल जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

उन्होंने पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के नेताओं ने कहा कि जब कर्मचारियों ने 15 अगस्त को काला दिवस मनाने और मुख्यमंत्री पंजाब से सवालों के जवाब मांगने की बात कही तो पटियाला प्रशासन ने 25 अगस्त की बैठक तय कर दी।

इसके बाद 14 सितंबर को बैठक होनी थी, अब तीसरी बैठक 29 सितंबर को तय की गई है। दूसरी ओर, भारतीय किसान यूनियन ने रोडवेज/पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन पंजाब की हड़ताल का समर्थन किया है।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *