Punjab News: पंजाब सरकार घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों के लिए लॉन्च करने जा रही है यह स्कीम, मिलेगी ये सुविधा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 20 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा नई स्कीम को लाने की योजना बनाई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना का नाम फरिश्ते स्कीम है। बताया जा रहा है कि सरकार अगले महीने इस स्कीम को ला सकती है।

इस स्कीम के तहत हादसे का शिकार हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने वालों को इनाम दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि उन्हें सम्मानित करते हुए 2,000 रुपए की इनाम राशी दी जाएगी और उनसे कोई पूछताछ भी नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इसके साथ ही इस स्कीम के तहत हादसे में घायल होने वाले लोगों को 24 घंटों के दौरान मुफ्त ईलाज की सुविधा दी जाएगी। ईलाज के लिए सिविल अस्पतालों में मल्टी-स्पेशलिस्ट सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसके साथ ही जानकारी मिल रही है कि अस्पतालों में क्रिटिकल केयर यूनिट से लेकर कैथ लैब आदि बनाने की औपचारिकताएं जल्द शुरू की जा रही है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

बता दे कि ऐसी बहुत सारी घटनाएं देखने को मिलती है जिसमे लोग घायल को अस्पताल नहीं लेकर जाते है क्योंकि पुलिस द्वारा उसने भी पूछताछ की जाती थी। लेकिन इस स्कीम के आने के बाद घायलों को अस्पताल लेन वाले से किसी प्रकार की कोई पूछताछ नहीं होगी।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *