Punjab News: पंजाब पुलिस का ASI पांच हजार रुपए रिश्वत लेता गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 339 शब्द|📅 20 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को भ्रष्टाचार विरोध शुरु की मुहिम के अंतर्गत थाना डेहलों, ज़िला लुधियाना में तैनात सहायक सब- इंस्पेक्टर ( ए. एस. आई.) दलजीत सिंह को 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ्तार कर लिया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए. एस. आई को चन्दनप्रीत सिंह निवासी दोराहा कस्बा लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है, जिसने इस सम्बन्धी मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर शिकायत दर्ज करवाई थी।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

और जानकारी सांझा करते हुये प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी आनलाईन शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त पुलिस अधिकारी ने थाना डेहलों में दर्ज एक पुलिस केस में हाईकोर्ट के अंतरिम हुक्मों अनुसार जाँच में शामिल करने के लिए पहले ही उससे 5000 रुपए रिश्वत वसूली थी।

शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त पुलिस अधिकारी ने उसको धमकाते हुये एस.एच.ओ डेहलों के नाम पर 25,000 रुपए और रिश्वत की माँग की है और कहा कि यदि उक्त रकम अदा न की गई तो उसकी ज़मानत रद्द करवा दी जायेगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत के पैसों की अदायगी सम्बन्धी ए.एस.आई. से हुयी बातचीत रिकार्ड कर ली थी, जो कि सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंपी दी है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना ने शिकायत की जांच की और दोषी पुलिस अधिकारी को शिकायतकर्ता से 5000 रुपए की रिश्वत लेने और 25,000 रुपए अतिरिक्त रिश्वत की माँग करने के दोष में दोषी पाये जाने पर गिरफ़्तार कर लिया।

इस सम्बन्धी दोषी पुलिस अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा और मामले की आगे जांच जारी है।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *