डेली संवाद, पानीपत। Crime News: हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर है। पानीपत में दो महिलाओं के साथ करीब आधा दर्जन बदमाशों ने गैंगरेप किया। जिससे एक महिला की मौत हो गई। आधा दर्जन गुंडों ने हथियार की नोक पर पूरे परिवार को पहले बंधक बनाया, फिर महिलाओं के साथ गैंगरेप किया।
पुलिस को पीड़ित परिवार की महिला ने बताया कि गांव से दूर डेरे में परिवार सहित रहते हैं। रात लगभग एक बजे करीब आधा दर्जन नकाबपोश युवक उनके डेरे में घुस गए। उनके पास चाकू व पिस्तौल थी। उन्होंने हथियार के बल पर परिवार के तीन पुरुषों व बच्चों को हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
उसके बाद महिलाओं को जबरदस्ती खींचकर बाहर बरामदे में ले आए। चारों ने हथियार के बल पर पूरी रात महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। शोर मचाने पर पिस्तौल से जान से मारने की धमकी दी। सुबह 4 बजे तक महिलाओं के साथ दरिंदगी की। उसके बात जाते हुए महिलाओं को भी कमरे में बंद कर दिया। बदमाश 13 हजार की नकदी, चांदी का पायजेब लूट ले गए हैं।
पीड़िता के मुताबिक घर पर रखी नकदी भी बदमाश लूट कर ले गए। सुबह 5 बजे महिला ने जानकर किसान को फोन करके घटना के बारे में बताया तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बंधक परिवार को कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
सूचना मिलते ही मतलौडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय व DSP कृष्ण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस महिलाओं को मेडिकल के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल में लेकर गई। FSL की टीम द्वारा भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
वहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बदमाशों ने इस डेरे से पहले वहां से कुछ दूरी स्थित एक मछली तालाब पर रह रहे मजदूर के साथ भी मारपीट की और उससे 5 हजार रुपए लूट लिए। इतना ही नहीं, उसकी 45 वर्षीय पत्नी के साथ भी मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला, लंबी बीमारी से ग्रस्त भी थी।