Hockey India: हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह बने एशियाई खेलों में भारतीय खेल दल के ध्वजवाहक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Hockey India: हांगज़ू में 23 सितम्बर को शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज़ लवलीना को भारतीय खेल दल का ध्वजवाहक बनाया गया है। दोनों खिलाड़ियों के नेतृत्व अधीन भारतीय खिलाड़ी दल उद्घाटनी समारोह में मार्च पास्ट में हिस्सा लेगा।

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने हरमनप्रीत सिंह को खेल दल के नेतृत्व के लिए चुने जाने पर मुबारकबाद देते हुये कहा कि पंजाब और हॉकी खेल के लिए यह सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले साल बरमिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह को ध्वजवाहक बनने का गौरव हासिल हुआ था।

मीत हेयर ने समूचे भारतीय खेल दल को बधाईयाँ देते हुये उम्मीद जतायी कि आगामी दो हफ्ते में भारतीय खिलाड़ी अपने बेहतर प्रदर्शन के साथ एशियाई खेलों में देश का नाम रौशन करेंगे। अमृतसर जिले के गाँव तिम्मोवाल का रहने वाला हरमनप्रीत सिंह टोक्यि ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम का मैंबर था जब उसने भारतीय टीम की तरफ से सबसे अधिक छह गोल किये थे।

बरमिंघम में हुये राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैंबर ड्रैग फलिक्कर हरमनप्रीत सिंह ने 9 गोल किये। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में इस साल भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियनज़ ट्राफी जीती।

सीनियर टीम में खेलते हुये हरमनप्रीत सिंह ने चैंपियनज़ ट्राफी में रजत पदक, हॉकी विश्व लीग में कांस्य पदक, एशिया कप में स्वर्ण पदक और जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक भी जीते हैं। जूनियर भारतीय हॉकी टीम की तरफ से खेलते हुये हरमनप्रीत सिंह जूनियर विश्व कप और जूनियर एशिया कप का भी विजेता खिलाड़ी है। भारत सरकार ने उसे अर्जुना अवार्ड से भी सम्मानित किया है।

इकलौता रेलवे का सबवे सभी के लिए खुला, खुशी का ठिकाना न रहा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *