IKGPTU: आई.के.जी पी.टी.यू में भाई कन्हैया जी की पुण्य तिथि को समर्पित “मानव सेवा दिवस” आयोजित

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 412 शब्द|📅 21 Sep 2023

डेली संवाद, कपूरथला। IKGPTU: पंजाब सरकार ने भाई कन्हैया जी की पुण्य तिथि को “मानवता सेवा दिवस” घोषित किया है। इसी संदर्भ में वीरवार को आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) में एन.एस.एस विंग की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी ऑडिटोरियम में “मानवता सेवा” दिवस पर विशेष समारोह का आयोजन किया।

IKGPTU: आई.के.जी पी.टी.यू में भाई कन्हैया जी की पुण्य तिथि को समर्पित "मानव सेवा दिवस" आयोजित

इसमें स्टूडेंट्स को भाई कन्हैया जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर एक वृत्तचित्र दिखाया गया। समारोह में कुलपति डॉ. सुशील मित्तल मुख्यातिथि रहे। जबकि रजिस्ट्रार डा.एस.के मिश्रा एवं डीन अकादमिक प्रो (डा) विकास चावला विशेष तौर पर उपस्थित रहे। एन.एस.एस विंग की तरफ से कोऑर्डिनेटर डा.चंद्र प्रकाश ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

कुलपति डॉ. सुशील मित्तल ने स्टूडेंट्स को भाई कन्हैया जी के व्यक्तित्व एवं जीवन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भाई कन्हैया जी ने जाति और धर्म को जाने बिना युद्ध में घायल सैनिकों की पीड़ा उपचार (मरहम-पट्टी) की एवं पानी पिलाया। उन्होंने कि वे हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल हैं और एन.एस.एस के आदर्श वाक्य का उन्हीं के जीवन से जुड़ाव है कि “मैं नहीं, बल्कि आप”।

IKGPTU: आई.के.जी पी.टी.यू में भाई कन्हैया जी की पुण्य तिथि को समर्पित "मानव सेवा दिवस" आयोजित

डॉ.मित्तल ने कहा कि वर्तमान में समाज धार्मिक एवं सांप्रदायिक विभाजन, घृणा, ईर्ष्या और अविश्वास से पीड़ित है। हमें इस बंटवारे को दूर करना चाहिए और समाज की भलाई के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय पर्यावरण एवं स्वास्थ्य संकट से उभरना बड़ी चुनौती है। भाई कन्हैया जी के बताए राह पर चलते हुए हमें पंजाब में जल संसाधनों के संरक्षण के लिए काम करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

रजिस्ट्रार डॉ. एस.के. मिश्रा ने सुझाव दिया कि एन.एस.एस वॉलंटियर्स को समाज की समस्याओं की पहचान करने के लिए आगे आना चाहिए और उनमें खुद को मदद के लिए शामिल करना चाहिए जैसे कि पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान जब अधिकांश जिलों के लोग राज्य के बाकी हिस्सों से कटे हुए थे, ऐसे में मदद को वहां जाना चाहिए।

डीन अकादमिक डॉ. विकास चावला ने सुझाव दिए कि एन.एस.एस वॉलंटियर्स एवं एन.सी.सी कैडेटों को भाई कन्हैया जी के सम्मान और नाम पर चिकित्सा सहायता शिविर व रक्तदान शिविर आयोजित करने के आह्वान किया। यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम समन्वयक (एन.एस.एस कोऑर्डिनेटर) डॉ. चंद्र प्रकाश ने एन.एस.एस विंग द्वारा की गई विभिन्न पहल की जानकारी सभी से सांझी की।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *