Jalandhar News: जालंधर में 15 जगहों पर पुलिस की छापेमारी, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े हैं तार, पुलिस ने घर में घुसकर बेड, सोफा और किचन भी खंगाले

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 21 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब से बड़ी खबर है। जालंधर में पुलिस ने एक साथ 15 जगहों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी मोस्ट वांटेड गैंगस्टर व सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ से जुड़े लोगों के ठिकानों पर की गई है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) ने गोल्डी बराड़ समेत विदेश में बैठे 11 मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों के फोटो जारी किए थे। उसके बाद गुरुवार को पंजाब पुलिस ने हरकत में आते हुए गोल्डी बराड़ के करीबियों के घरों पर छापेमारी की है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

जालंधर शहर में पुलिस ने 15 जगह छापेमारी की है। घरों में घुसकर चप्पा-चप्पा खंगाला। यहां तक कि घरों में पड़ी अलमारियां से लेकर बेड बॉक्स तक खोल-खोल कर देखे। कई स्थानों पर पुलिस की इस कार्रवाई पर लोगों ने आपत्ति भी जताई और पुलिस वालों से लोग उलझते हुए भी नजर आए।

छापेमारी कर रहे पुलिस वालों का एक ही जवाब था कि DGP साहब के आदेश पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंजाब पुलिस के DGP के आदेश पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। ऑपरेशन दोपहर 2 बजे तक चला है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

आदेश के मुताबिक ऑपरेशन से दौरान जितने भी संदिग्ध राउंडअप किए जाएंगे उनकी सारी डिटेल शाम को पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि यह रेड गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के जिन लोगों के साथ संबंध सामने आए हैं वहां पर की गई है।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *