Air India: जाने क्यों Air India के फ्लाइट सेफ्टी चीफ को DGCA ने एक महीने के लिए किया सस्पेंड?

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 21 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Air India: देश की विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए (DGCA) ने गुरुवार को एयर इंडिया (Air India) के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। डीजीसीए ने एयर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। इसकी वजह उड़ान प्रमुख की कुछ खामियों को माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

आपको बता दें कि 25 और 26 जुलाई को एक नियामक टीम ने आंतरिक ऑडिट, दुर्घटना निवारण कार्य और आवश्यक तकनीकी जनशक्ति की उपलब्धता जैसे कई पहलुओं को लेकर एयर इंडिया की निगरानी करना शुरू किया था।

डीजीसीए ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि यह निगरानी में संगठन द्वारा किए गए दुर्घटना रोकथाम काम और अनुमोदित उड़ान सुरक्षा मैनुअल और नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुसार कई तकनीक और मानव शक्ति की उपलब्धता में कमियां पाई गईं।

इसमें दोषियों की पुष्टि के लिए एयर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख की मंजूरी को एक महीने की अवधि के लिए निलंबित कर दिया है।

क्यों किया सस्पेंड

डीजीसीए ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि एयरलाइन के कुछ आंतरिक ऑडिट/स्पॉट जांच में लापरवाही बरती गई है। ऐसे में नियामक ने निर्देश दिया है कि कि एयरलाइन नियमों का पालन करें।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

एयरलाइन ने अपनी कार्रवाई रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इस नटिस में नियामक ने अधिकारियों से कारण पूछा है। इस रिपोर्ट में डीजीसीए ने काफी खामियां पाई है जिसके बाद नियामक ने फ्लाइट सेफ्टी चीफ को सस्पेंड करने का फैसला लिया है।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *