डेली संवाद, अमेरिका। America News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरे सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
मृतक युवक जालंधर के तहत आते आदमपुर गांव पधियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक का नाम दमनजोत सिंह पुत्र बलजीत सिंह बताया जा रहा है। दमनजोत सिंह की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दमनजोत की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
बता दे कि दमनजोत सिंह अभी 6 महीने पहले ही रोजी रोटी कमाने के लिए अमेरिका गया था। परिजनों ने 40 लाख रुपए लगाकर उसको अमेरिका भेजा था। वहीं मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है। घर वालों का रो-रोका बुरा हाल हो गया है। बता दे कि दमनजोत परिवार का इकलौता पुत्र था।