Crime News: पंजाब में नाबालिग लड़की से चचेरे भाई ने किया रेप; मामले दर्ज, आरोपी फरार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, कपूरथला। Crime News: पंजाब में अपराध के मामले दिन व दिन बढ़ते आज रहे है। कभी लूट के मामले तो कभी मर्डर तो कभी रेप के मामले सामने आते ही रहते है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला कपूरथला से सामने आ रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है और रेप उसके चचेरे भाई ने ही किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़की के साथ सात-आठ महीने से संबंध बना रहा था।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बात का उस वक्त पता चला जब लड़की के पेट में दर्द होने लगा और उसका पेट फूलने लग पड़ा। जिसके बाद लड़की के घर वालों ने उससे पूछा तो पहले तो उसने कुछ नहीं बताया लेकिन जब सख्ती से पूछा गया तो उसने सारी बात बताई।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

जिसके बाद परिजनों ने आरोपी लड़के के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं आरोपी लड़के के खिलाफ पुलिस ने रेप, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लड़के का नाम केशवजीत सिंह है। पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पंजाब के फिरोजपुर में ऐसा क्या हो गया, कि लोग की खुशी हो गई दोगुना

PUNJAB के FEROZPUR के लोगों को मिली बड़ी राहत | Daily Samvad













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *