PM Kisan Yojana: PM Kisan Yojana के लाभार्थी को सरकार दे रही है कौन सा तोहफा? जानिए क्या है फायदा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार ने किसानों के लिए किसान ऋण पोर्टल (Kisan Rin Portal) लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिये किसान आसानी से किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) के लिए आवेदन दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इसमें किसानों को सब्सिडी के साथ लोन की सुविधा मिलती है। इस पोर्टल का उद्देश्य है कि है कि किसान अब सस्ते ब्याज दर पर बैंक से लोन ले सकते हैं। कई किसान खेती करने के लिए साहूकारों से लोन लेते हैं। पीएम किसान लाभार्थी को भी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलता है।

1 अक्टूबर 2023 से केंद्र सरकार ने घर-घर किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अभियान शुरू कर रही है। यह अभियान इस साल के अंत यानी 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा। इस अभियान को फिजिकल के साथ डिजिटल तौर पर भी चलाया जाएगा।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए बैंक, पंचायत और जिला प्रशासन एक साथ मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थी को अगले तीन महीनों में किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।

किसान क्रेडिट कार्ड क्या है?

सरकार ने वर्ष 1998 में किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की थी। इसमें किसानों को 4 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से लोन मिलता है। यह बाकी लोन की तुलना में काफी सस्ता माना जाता है। इस कार्ड के लिए देश के सभी किसान योग्य होते हैं। यह स्कीम भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नाबार्ड ने शुरू किया था।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

देश के सभी किसान अब 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि मिलती है। यह राशि किस्तों के तौर पर दी जाती है।

हर किस्त में किसानों को 2,000 रुपये की राशि दी जाती है। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों को 15वीं किस्त अक्टूबर में मिल सकती है। इस योजना में किस्त की राशि किसानों के अकाउंट में डायरेक्ट आ जाती है।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *