डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब यूथ कांग्रेस से सामने आ रही है। खबर है कि यूथ कांग्रेस के उप-प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दे कि उप-प्रधान का नाम अक्षय शर्मा है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए अपने इस्तीफे की फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि मैं उप प्रधान पंजाब यूथ कांग्रेस, पूर्व प्रधान पंजाब एन.एस.यू.आई. अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। आपको बता दें कि इससे पहले पार्टी ने अक्षय शर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
Good Bye Congress!
Relieved to give up a party where there is 00000 value for hard work and commitment but has 100% value for SYCOPHANCY and INCOMPETENCE. #RESIGN4BETTER pic.twitter.com/Vl1ycPfN58
— Akshay Sharma (मोदी का परिवार) (@AkshaySharmaOrg) September 22, 2023