डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर मानसून सक्रीय हो गया है। अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक आज मोहाली में तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है वहीं शाम को 36 डिग्री तक जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब से मानसून की विदाई सितंबर के आखिरी दिनों या अक्टूबर के पहले हफ्ते में संभव है। 25 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे और इसका हल्का असर भी देखने को मिलेगा। पिछले 14 साल में अक्टूबर माह में चार बार मानसून प्रदेश से अलविदा कह चुका है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
22 से 25 सितंबर तक राज्य में बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। 24 सितंबर को भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। इस बीच अनुमान है कि सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले हफ्ते तक मानसून आ सकता है। तब तक बादल छाये रह सकते हैं।