डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब वेयरहाऊसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन और कर्मचारियों ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को चैक सौंपते हुये मुख्यमंत्री राहत फंड में 37.95 लाख रुपए योगदान डाला। इसी तरह पी. एस. ई. बी. इंजीनियर्ज एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री राहत फंड के लिए 36.29 लाख रुपए का चैक दिया।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
कॉरपोरेशन (निगम) के चेयरमैन ने अपने एक महीने के वेतन का योगदान डाला जबकि कर्मचारियों द्वारा अपने एक दिन का वेतन इस नेक कार्य के लिए दिया गया। इसी तरह पी. एस. ई. बी. इंजीनियर्ज एसोसिएशन ने भी फंड के लिए अपने एक दिन का वेतन, जिसकी कुल राशि 36.29 लाख रुपए बनती है, का योगदान डाला।
इस सहृदय प्रयास की सराहना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दान जरूरतमंद लोगों को सहायता देने में बड़ा मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री ने इन मुलाजिमों की तरफ से गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम के दौरान मुश्किल हालातों में निभाई सेवाओं की सराहना की।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आने वाले लोगों का मन से धन्यवाद करते हुये उन्होंने कहा कि संकट में घिरे लोगों को समय पर मदद मुहैया करवाना समय की मुख्य ज़रूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों का एक-एक पैसा ज़रूरतमंदों को बड़ी राहत देगा।