डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में मॉनसून एक बार फिर एक्टिव मोड में है। मौसम विभाग ने आज पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
इसके साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आने वाली है। पंजाब में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिसके चलते पंजाब के कई जिलों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
कल ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई थी।मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब से मानसून की विदाई सितंबर के आखिरी दिनों या अक्टूबर के पहले हफ्ते में संभव है। 25 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे और इसका हल्का असर भी देखने को मिलेगा।
पिछले 14 साल में अक्टूबर माह में चार बार मानसून प्रदेश से अलविदा कह चुका है। 23 से 25 सितंबर तक राज्य में बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।