Visa Services: कैसे बनता है Passport, कैसे मिलता है VISA, बिना वीजा के 57 देशों की भारतीय कर सकते हैं सैर, कनाडा से आने वाले लोगों का VISA बैन, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
12 Min Read

जालंधर/नई दिल्ली। Visa Services: भारत में खासकर पंजाब में पासपोर्ट (Passport) बनाकर वीजा (VISA) लेकर विदेश बसने की हरएक की दिली इच्छा है। यही कारण है कि कनाडा (Canada News) में आज सबसे ज्यादा पंजाबी बसते हैं। कनाडा सरकार में पंजाबियों की खासी धमक है। इस दौरान कनाडा और भारत के रिश्ते ठीक नहीं है। दोनों देशों के बीच खालिस्तानी आतंकी की हत्या के बाद तनाव है। जिससे खासकर पंजाब के लोग परेशान हैं।

भारत और कनाडा के रिश्तों में कड़वाहट अब इतनी बढ़ गई है कि भारत सरकार ने कनाडा के नागरिकों के लिए “अगली सूचना तक” वीजा जारी करने की प्रक्रिया निलंबित कर दी है। कनाडाई नागरिकों के वीजा आवेदनों की शुरुआती जांच के लिए नियुक्त एक निजी एजेंसी – बीएलएस इंटरनेशनल की तरफ से एक नोटिस में कहा गया है, “परिचालन कारणों से भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक सस्पेंड कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

ये तो रही भारत से कनाडा के रिलेशन की बात, लेकिन जब भी अपने देश से किसी दूसरे देश जाने की बात आती है तो दो टर्म्स सबसे पहले दिमाग में आते हैं। पहला वीजा और दूसरा पासपोर्ट।

आज के समय में कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास पासपोर्ट और वीजा दोनों हैं, पर ऐसे भी कई लोग हैं जिन्हें पासपोर्ट और वीजा के बीच का अंतर ही नहीं पता है। आज जरूरत की खबर में वीजा, पासपोर्ट से रिलेटेड कन्फ्यूजन को दूर करेंगे और इनसे जुड़ी जरूरी बातें जानेंगे।

क्या है VISA

वीजा (VISA) की फुल फॉर्म “Visitors International Stay Admission” होता है। वीजा किसी दूसरे देश में एंट्री करने का ऑफिशियल डॉक्यूमेंट होता है। यह तय समय सीमा के लिए जारी किया जाता है। सरल शब्दों में समझें तो आप जिस में देश जा रहे हैं, वहां कितने दिन तक रह सकते हैं, यह वीजा में लिखा होता है। इसकी अवधि खत्म होने पर आपको उस देश को छोड़ना पड़ता है।

वीजा बनवाने के लिए हमें यह भी बताना पड़ता है कि हमें वीजा किस काम के लिए चाहिए और हम कितना समय उस देश में बिताएंगे। मान लीजे अगर आप अमेरिका जाना चाहते हैं तो आपको वीजा अमेरिकन गर्वनमेंट से मिलेगा। इसमें भारत सरकार का कोई रोल नहीं होगा। वीजा के लिए आमतौर पर पासपोर्ट पर स्टैम्प लगाई जाती है या फिर इसे पासपोर्ट पर चिपकाया जाता है। भारत में 10 तरह के वीजा जारी किए जाते हैं।

टूरिस्ट वीजा (Tourist VISA)

टूरिस्ट वीजा (Tourist VISA) किसी भी देश में बतौर पर्यटक घूमने की इच्छा से जाने वालों को उस देश की सरकार टूरिस्ट वीजा जारी करती है। टूरिस्ट वीजा पर जाने वालों को उस देश में काम करने, कॉलेज में एडमिशन लेने या देश की किसी भी गतिविधि में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होती।

ट्रांसिट वीजा (Transit VISA)

ट्रांसिट वीजा (Transit VISA), जब किसी देश से होकर तीसरे देश जाना हो, तब ट्रांसिट वीजा जारी किया जाता है। मान लीजिए आपको कनाडा जाना है और आपकी फ्लाइट दुबई से होकर जा रही है, तब आपको दुबई का ट्रांसिट वीजा लेना पड़ेगा।

बिजनेस वीजा (Business VISA)

बिजनेस वीजा (Business VISA), बिजनेस या ऑफिशियल काम से आने वालों को बिजनेस वीजा दिया जाता है। नौकरी करने वालों को भी यही वीजा जारी किया जाता है।

पार्टनर वीजा (Partner VISA)

पार्टनर वीजा (Partner VISA), किसी देश में रहने वाला कोई इंसान अपने पार्टनर को अगर बुलाना चाहता है तो उसे पार्टनर वीजा लेना पड़ता है।

जर्नलिस्ट वीजा (Journalist VISA)

जर्नलिस्ट वीजा (Journalist VISA), अगर कोई पत्रकार विदेश जाता है तो उसे जर्नलिस्ट वीजा जारी किया जाता है। ये पत्रकार किसी न्यूज ऑर्गेनाइजेशन से संबंधित होना चाहिए।

मैरिज वीजा (Marriage VISA)

मैरिज वीजा (Marriage VISA), मैरिज वीजा की टाइम लिमिट कम होती है। जब कोई शादी करना चाहता है और उसका पार्टनर दूसरे देश का है, तब उसे ‘मैरिज वीजा’ अप्लाई करना होता है।

इमीग्रेंट वीजा (Immigrant VISA)

इमीग्रेंट वीजा (Immigrant VISA), अगर कोई भी दूसरे देश में परमानेंट बसना चाहता है तो उसे ‘इमीग्रेंट वीजा’ की जरूरत पड़ती है। इसकी प्रक्रिया लंबी और जटिल होती है।

वीजा ऑन अराइवल (VISA on Arrival)

वीजा ऑन अराइवल (VISA on Arrival), कुछ देशों में वीजा के नियम बहुत स्ट्रिक्ट नहीं हैं। इन देशों में जाने के लिए पहले से वीजा बनवाने की लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता। यहां एयरपोर्ट पर पहुंचने पर तुरंत वीजा मिल जाता है।

डिप्लोमेटिक वीजा (Diplomatic VISA)

डिप्लोमेटिक वीजा (Diplomatic VISA), डिप्लोमेटिक वीजा राजनयिकों यानी डिप्लोमेट्स को जारी किया जाता है। इसके लिए डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होना जरूरी है।

स्टूटेंड वीजा (Student VISA)

स्टूटेंड वीजा (Student VISA), इसे स्टडी वीजा भी कहते हैं। यह एक स्पेशल तरह का परमिट होता है, जो विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने वाले स्टूडेंट के लिए जारी होता है। इसे वहां की सरकार अपने यहां पढ़ने आने वाले स्टूडेंट को परमिट के रुप में देती है।

वीजा के लिए क्या करना होता

वीजा के लिए वर्तमान पासपोर्ट और इसी के साथ पुराने पासपोर्ट (अगर हों तो), दो पासपोर्ट साइज फोटो, ओरिजिनल इंटरव्यू अपॉइंटमेंट लेटर की जरूरत होती है। वीजा बनने का प्रोसेस कई स्टेप्स में होता है। इसे एक-एक करके स्टेप बाय स्टेप समझते हैं।

  • अपने वीजा के प्रकार की पहचान करें।
  • अपना आवेदन शुरू करें।
  • अपॉइंटमेंट बुक करें।
  • फीस जमा करें।
  • वीजा आवेदन सेंटर पर जाएं।
  • आवेदन को ट्रैक करें।

वीजा के लिए ऑफलाइन प्रोसेस

वीजा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से अप्लाई कर सकते हैं। एक-एक करके दोनों तरीके जानते हैं। ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए दूतावास यानी एम्बेसी जाना होगा। जिस देश जाना चाहते हैं, उस देश का वीजा फॉर्म लें। फॉर्म में सभी सही जानकारी भरें।

फॉर्म भरने के बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी अटैच करें। आपके सभी डॉक्यूमेंट्स को सरकारी अधिकारी वैरिफाइड करते हैं। आगे के प्रोसेस के लिए सरकारी एक्जिक्यूटिव होम विजिट करते हैं। सभी कुछ वैरिफाइड होने के बाद आपको विदेश का वीजा दिया जाता है।

वीजा के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस

ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिस देश जाना चाहते हैं उस देश के दूतावास यानी एम्बेसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर होगा। अब वीजा वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। सामने वेबसाइट का “होम पेज” खुल कर आएगा। इसमें “अप्लाई फॉर वीजा” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

नए पेज पर वीजा आवेदन फॉर्म खुलेगा। फॉर्म में सभी सही जानकारी भरें। अब रिलेटेड डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर अपलोड करें। सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब पेमेंट के ऑप्शन पर जाकर पेमेंट कर दें। पेमेंट करने के बाद रसीद का प्रिंट निकल कर रख लें। अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी सही पाई जाती है, तो आपके लिए वीजा जारी कर दिया जाता है।

वीजा बनवाने की फीस

वीजा अप्लाई करने के लिए फीस भी लगती है। यह फीस अलग-अलग देशों की अलग हो सकती है। यह फीस देने का अर्थ ये नहीं है कि अब आपका वीजा अप्रूव होगा ही। वीजा रिजेक्ट होने की स्थिति में जमा की गई फीस वापस नहीं मिलती। वीजा बनवाने की प्रक्रिया में आपका एक इंटरव्यू भी होता है।

आप जिस देश जाना चाहते हैं उस देश का दूतावास आपका इंटरव्यू लेता है। इसका कारण यह है कि ऑफिसर्स इस बात कि पुष्टि करना चाहते हैं कि आप विदेश जाने के लिए शिक्षित हैं या नहीं। या आपका ट्रैक रिकॉर्ड क्या है। उनके देश में जाने के पीछे आपका मकसद क्या है। यह एक तरह का सिक्योरिटी चेक और फिल्टर होता है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

भारतीय पासपोर्ट के धारकों को मौजूदा समय में 57 देशों की यात्रा के लिए वीजा अप्लाई की जरूरत नहीं पड़ती है। इन देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिलती है, या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी जाती है। वीजा ऑन अराइवल में पैसेंजर को रिलेटेड देश में पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर ही तुरंत वीजा दे दिया जाता है। इसका प्रोसेस भी आसान होता है।

क्या होता है पासपोर्ट (Passport)?

पासपोर्ट एक पहचान पत्र होता है, जो विदेश जाने के दौरान आपकी पहचान बताने वाला मेन सर्टिफिकेट या डॉक्यूमेंट होता है। पासपोर्ट भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है। यह आपकी पहचान और राष्ट्रीयता बताता है। इस पर आपका नाम, नागरिकता, फोटो, माता-पिता का नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ लिखा होता है। दूसरे देश जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है।

पासपोर्ट कोई भी भारतीय नागरिक बनवा सकता है। एक दिन के बच्चे से लेकर किसी भी उम्र तक के लोग अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं। माता पिता का पासपोर्ट होने पर बच्चे का पासपोर्ट सिर्फ ऐफिडेविड के आधार पर बनाया जा सकता है। अगर विदेश में ट्रेवल करने गए किसी भारतीय का पासपोर्ट खो जाता है तो उस देश में मौजूद इंडियन एम्बेसी उस टूरिस्ट को अपने देश वापस लौटने के लिए टेम्प्रेरेरी पासपोर्ट जारी करती है। इसे इमरजेंसी पासपोर्ट भी कहते हैं।

पासपोर्ट तीन तरह के होते हैं

  1. रेगुलर पासपोर्ट: ये नीले रंग का होता है। इसे आर्डिनरी पासपोर्ट भी कहा जाता है। विदेश घूमने जाने वालों को यह पासपोर्ट दिया जाता है।
  2. ऑफिशियल पासपोर्ट: ये सफेद रंग का होता है। इस तरह का पासपोर्ट किसी दूसरे देश में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है।
  3. डिप्लोमैटिक पासपोर्ट: ये मरून कलर का होता है। यह पासपोर्ट भारतीय राजनयिकों को जारी किया जाता है।

बिना पासपोर्ट और वीजा के कौन से देश में घूमने जा सकते हैं?

बिना पासपोर्ट और वीजा के 6 देश घूम सकते हैं। नेपाल, भूटान, मकाऊ, श्रीलंका, मालदीव, जमैका में बिना पासपोर्ट और वीजा के जा सकते हैं। इन देशों की यात्रा करते समय अपना वैलिड आईडी प्रूफ जरूर साथ रखें।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें

Aloo tikki | Jalandhar की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की।  Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar