Crime News: पूर्व डिप्टी सीएम के बहन के घर बदमाशों का धावा, असलहे की नोक पर लाखों की चोरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 24 Sep 2023

डेली संवाद, लखनऊ। Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी से बड़ी खबर है। राजधानी लखनऊ (Lucknow News) में पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा (Ex Dy CM Dinesh Sharma) की बहन के घर चोरी हुई। चोर 10 हजार रुपए और सोने की चैन, कंगन ले गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

पुलिस फुटेज से चोरों की पहचान कर रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना मलिहाबाद की शनिवार देर रात की है। पुलिस के मुताबिक महमूदनगर पाठकगंज मोहल्ले में पूर्व डिप्टी सीएम की बहन संध्या पाठक रहती हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात असलहे से लैस 3 चोर उनके घर में घुस आए।

घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में वे दिखाई दे रहे हैं। उसम समय हम सब नींद में थे। इस दौरान उन्होंने लॉकर तोड़कर चोरी की। चोरों ने दोनों घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये कीमत की ज्वैलरी सहित नकदी पार दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

महमूदनगर पाठकगंज निवासी संध्या पाठक ने तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात असलहे से लैस 3 चोर उनके घर में घुस आए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि सभी लोग नींद में थे। घर की लाइट बंद कर इत्मीनान के साथ कमरे में रखे लॉकर को तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद, एक सोने की चैन व कंगन चोरी कर ले गए।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *