Jalandhar News: जालंधर में AAP नेता की संदिग्ध मौत, डाक्टरों ने रिपोर्ट में किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
AAP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 24 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। खबर है कि आम आदमी पार्टी के युवा नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक युवा नेता का नाम राहुल चोपड़ा बताया जा रहा है। राहुल चोपड़ा पहले भाजयुमो के नेता था, लेकिन कुछ महीने पहले भाजपा छोड़ AAP ज्वाइन कर लिया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

जालंधर के नागरा रोड पर रहते आम आदमी पार्टी के युवा नेता राहुल चोपड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राहुल एक किताब बनाने वाली मशहूर कंपनी में सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव थे। वह काम के चलते हिमाचल प्रदेश गए हुए थे। दो दिन पहले जब राहुल हिमाचल में थे तो उनकी हालत बिगड़ गई।

इसके बाद उनके चाचा अनिल चोपड़ा उसे इलाज के पीजीआई ले गए लेकिन राहुल वहां दाखिल नहीं हुआ और वापिस जालंधर आ गया। गत रात जब वह अपने घर पर था तो अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज दौरान उनकी मौत गई। राहुल के शरीर पर इंजेक्शन की सरिंज के काफी निशान पाए गए हैं।

Jalandhar News: जालंधर में AAP नेता की संदिग्ध मौत, डाक्टरों ने रिपोर्ट में किया बड़ा खुलासा
राहुल चोपड़ा की फाइल फोटो
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

डॉक्टरों ने रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण नशे की ओवरडोज लिखा है लेकिन इसके बारे में जब थाना 1 के प्रभारी सुखदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इलाज दौरान राहुल को काफी इंजेक्शन लगे थे।

जालंधर के अस्पताल वालों को राहुल के परिजनों ने उसकी कोई हिस्ट्री नहीं बताई। इसके चलते उन्होंने ओवरडोज लिख दिया लेकिन राहुल की मौत किसी बीमारी के चलते हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल काफी समय से बीमार भी चल रहा था।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *