Punjab News: पंजाब सरकार बढ़िया सड़क नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए लगातार यत्नशील: बलकार सिंह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 24 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने रविवार को शहर में 90 लाख रुपये की लागत से दो अलग-अलग सड़कों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार बढिया सड़क नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए यत्नशील है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विरक एन्क्लेव और टावर एन्क्लेव में 45-45 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जिसके बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के शहरों में आधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि इसके तहत राज्य के सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में उचित सड़क कनेक्टिविटी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। लोगों के लिए परिवहन को आसान बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार लगातार शहरों और गांवों में बुनियादी ढांचे को उन्नत करने पर जोर दे रही है और आने वाले दिनों में और भी ऐसी विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिसके लिए सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क परियोजनाओं को गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि लोगों को समय पर यह सुविधा मिल सके।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *