Punjab News: होशियारपुर में 140 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया जायेगा CBG प्रोजैक्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 24 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में किफ़ायती दरों पर ग्रीन ऊर्जा की उपलब्धता को यकीनी बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा होशियारपुर जिले में 140 करोड़ रुपए की लागत के साथ कम्परैस्सड बायो-गैस ( सी. बी. जी.) प्रोजैक्ट स्थापित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इस प्रोजैक्ट के बारे जानकारी सांझा करते हुये पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा होशियारपुर जिले के गाँव बरोटी में प्रति दिन 20 टन से अधिक सी. बी. जी. क्षमता वाला प्रोजैक्ट अलाट किया है। इस प्रोजैक्ट के दिसंबर 2023 तक चालू होने की संभावना है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि इस सी. बी. जी. प्लांट के लिए तकरीबन 40 एकड़ ज़मीन रखी गई है और यह प्लांट सालाना लगभग 49,350 मीट्रिक टन खेती अवशेष, उद्योगिक/ म्युंसपल वेस्ट और प्रैस मड्ड की खपत करने के इलावा प्रति दिन 91 टन जैविक खाद भी पैदा करेगा। इस प्रोजैक्ट से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर लगभग 200 व्यक्तियों को रोज़गार भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य किसानों के लिए राजस्व का अतिरिक्त स्रोत पैदा करने के साथ-साथ सस्ती ग्रीन ऊर्जा की उपलब्धता, खेती अवशेष, पशूओं के उपले और म्युंसपल ठोस अवशेष के बेहतर प्रयोग को यकीनी बनाना है। यह पहलकदमी जहाँ रोज़गार के मौके पैदा करेगी वहीं इससे राज्य के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *