Asian Games: पंजाब के 7 खिलाडिय़ों ने एक स्वर्ण और तीन काँस्य पदक जीते

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 25 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Asian Games:  हांगज़ू में चल रही एशियन गेम्स में आज पंजाब के सात खिलाडिय़ों ने क्रिकेट, रोइंग और शूटिंग में मैडल जीतते हुए एक स्वर्ण और तीन काँस्य पदक जीते। इसे लेकर पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

पंजाब के खेल मंत्री मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पदक विजेता खिलाडिय़ों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि पंजाब के लिए गर्व की बात है कि हमारे खिलाड़ी देश का नाम रौशन कर रहे हैं। कल भी रोइंग में पंजाब ने एक रजत और एक काँस्य पदक जीते। आज पंजाब के खिलाडिय़ों ने एक स्वर्ण और तीन काँस्य पदक जीते।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फ़ाईनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर और कनिका अहूजा पंजाब से हैं। इसी तरह रोइंग खेल में पुरूषों की क्वाडरप्पल सर्किल्स में भारतीय टीम ने काँस्य पदक जीता, जिसमें दो खिलाड़ी सुखमीत सिंह और सतनाम सिंह पंजाब के मानसा से सम्बन्धित हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

रोइंग में ही भारत ने कौक्सलैस फोर में भी काँस्य पदक जीता, जिसमें पंजाब का जसविन्दर सिंह भी शामिल था। जसविन्दर सिंह ने कल रजत पदक जीता था। निशानेबाजी में भारतीय टीम ने रैपिड फायर पिस्तौल में काँस्य पदक जीता, जिसमें पंजाब का विजयवीर सिद्धू शामिल था।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टिक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *