Gold-Silver Price: जारी हुए सोने-चांदी के आज के दाम, जानिए क्या है रेट

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 25 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आज देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 55,950 रुपये है. इसके साथ ही 24 कैरेट सोने की कीमत 59,950 रुपये है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

सोने की शुद्धता की पहचान के लिए आईएसओ द्वारा हॉल मार्क्स दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। एक कैरेट 24 से अधिक नहीं होता है, और कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। आभूषण 22 कैरेट सोने को 9% अन्य धातुओं के साथ मिलाकर बनाया जाता है। हालांकि 24 कैरेट सोना खूबसूरत होता है, लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसीलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

सोना खरीदते समय लोगों को उसकी गुणवत्ता का ध्यान रखना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क का लोगो देखकर ही खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क गोल्ड एक सरकारी गारंटी है, हॉलमार्क का निर्धारण भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) करता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, नियमों और विनियमों के तहत संचालित होती है।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *