Punjab News: राज्य में फ़सलीय विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए मशरूम उत्पादकों की समस्याओं को जल्दी दूर करेंगे: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा राज्य में फ़सलीय विविधता को प्रोत्साहित करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज मशरूम उत्पादकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द हल निकाला जाएगा।

यहाँ सिविल सचिवालय स्थित अपने दफ़्तर में बाग़बानी, उद्योग और वाणिज्य विभागों एवं पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों और मशरूम उत्पादकों के साथ बैठक के दौरान स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि मशरूम उत्पादक राज्य की फ़सली विविधता मुहिम में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस फ़सल की खपत ज़्यादा होने के कारण यह पेशा बहुत लाभप्रद भी है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

मशरूम उत्पादकों ने मंत्री को बताया कि राज्य में करीब 200 छोटी और बड़ी ईकाइयों में मशरूम का उत्पादन किया जाता है। इसके अलावा कई किसान असंगठित रूप से भी मशरूम की खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि वह मशरूम की खेती करते हैं, इसलिए मशरूम ईकाइयों को कृषि पेशे में शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि गर्मी की ॠतु के दौरान मशरूम का उत्पादन बहुत मुश्किल हो जाता है और बिजली सप्लाई समेत अन्य लागतें भी बढ़ जाती हैं।

बाग़बानी मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि मशरूम उत्पादक अपनी ईकाइयों में किसी वस्तु का निर्माण नहीं कर रहे, बल्कि केवल मशरूम की खेती करते हैं। इसलिए इस पेशे को पुन:प्रभाषित करने की ज़रूरत है। इसी तरह श्रम, फैक्ट्रीज़ और भार एवं नाप-तोल विभाग को भी स्थिति स्पष्ट की जाए ताकि मशरूम उत्पादकों को कोई दिक्कत पेश न आए। उन्होंने मशरूम उत्पादकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

कैबिनेट मंत्री ने मशरूम उत्पादकों की समस्याओं के जल्द निपटारे के लिए श्रम, फैक्ट्रीज़ और भार एवं नाप-तोल विभागों के अधिकारियों की बैठक जल्द बुलाने के आदेश भी दिए। बैठक के दौरान डायरैक्टर उद्योग एवं वाणिज्य पुनीत गोयल, डायरैक्टर बाग़बानी शैलिन्दर कौर, पी.एस.पी.सी.एल. के डिप्टी चीफ़ दमनजीत सिंह तूर, बाग़बानी विकास अधिकारी अमनप्रीत कौर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टिक्की, देखें LIVE

Aloo tikki | Jalandhar की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की।  Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *