St. Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप की ओर से मनाया गया ‘अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 214 शब्द|📅 25 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। St. Soldier News: बेटियों को मां दुर्गा और मां लक्ष्मी का रुप माना जाता है। हर घर में बेटों से बड़ा दर्जा बेटियों को दिया जाता है। हालांकि बेटियों के होने की खुशी एक दिन नहीं बल्कि साल के पूरे दिन मनाई जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

यह विचार सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्युशनस द्वारा मनाए गए ‘अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस’ पर वाइस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

समाज में फैली लड़कियों से संबंधित कुरीतियों को मिटाने के लिए ‘बेटी दिवस’ का महत्व ओर भी बढ़ जाता है। इस दिवस संबंधी नन्हीं छात्राओं की एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

St. Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप की ओर से मनाया गया 'अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस'

इस दौरान छात्राओं ने रंग-बिरंगी पोशाकों में सजकर मॉडलिंग, सोलो सांग, गिद्दा इत्यादि में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंत में चोपड़ा ने अपने संदेश में लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए सभी अभिभावकों कों बेटियों को बेटों के बराबर अवसर प्रदान करने की अपील की।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टिक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *