UP News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन 500 से अधिक विदेशी बायर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 400 शब्द|📅 25 Sep 2023

डेली संवाद, ग्रेटर नोएडा। UP News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन रविवार को 500 से अधिक विदेशी बायर्स ने रिजिस्ट्रेशन कराया जोकि इस आयोजन के लिए शानदार सफलता मानी जा रही है। योगी सरकार के दूरदर्शी सोच का परिणाम इस इंटरनेशनल ट्रेड शो ने अपने पहले ही प्रयास में देसी-विदेशी खरीदारों का विश्वास जीत लिया है।

UP News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन 500 से अधिक विदेशी बायर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन योगी सरकार करा रही है। जहां, देसी बायर्स के अलावा बड़ी संख्या में एशियाई, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका से बायर्स खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।वहीं ट्रेड शो के तीसरे दिन रविवार को इलेक्ट्रॉनिक आईटीएस मैनुफेक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट विषय पर रहा।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

जिसके अंतर्गत एक्सपर्ट्स ने उत्तर प्रदेश- लीडिंग द ग्रोथ टू इंडियाज आईसीटी मैनुफेक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर यूपीईसीएल के चेयरमैन संदीप निरूला ने कहा कि उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक-आईसीटी मैनुफेक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट में तेजी से ग्रोथ कर रहा है। यह देश के अन्य राज्यों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में निवेशक निवेश करने से डरते थे, लेकिन आज स्थिति इसके बिल्कुल उलट है।

UP News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन 500 से अधिक विदेशी बायर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन

योगी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान उद्योगों की स्थापना के जिस तरह का सुगम माहौल बना है, उससे उत्तर प्रदेश की तरफ निवेशक अपनी रुचि दिखा रहे हैं। यूपी में इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री का जिस तरह स्कोप बढ़ रहा है, वह अपने आप में अभूतपूर्व है। यही वजह है कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां निवेश कर रही है, उससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

ईस्टर्न सॉफ्टवेयर सिस्टम के सीईओ संजय अग्रवाल ने कहा कि नोएडा उत्तर प्रदेश का शो विंडो है। यहां पिछले कुछ साल से सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री ने अपने पांव जमाए हैं। वह कई मायने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में तेजी से ग्रोथ हो रहा है, वहीं बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है।

उन्होंने कहा- यहां जिस तरह इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर सरकार द्वारा ध्यान दिया जा रहा है, उससे आने वाले वषों में कई देसी और विदेशी सॉफ्टवेयर कंपनियां यहां स्थापित होंगी।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *