डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में एक महिला द्वारा ग्रंथी पर हमला किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में बावा बस्ती खेल के तहत आते बाबू लाभ सिंह नगर के साथ अंमर नगर गुरुघर सचखंड साहिब में महिला ने वहां पर पड़े शस्त्रों से ग्रंथी पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
बताया जा रहा है कि इस हमले में ग्रंथी की उंगली भी कट गई। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला का नाम जसमीन कौर पत्नी दविंदर बताया जा रहा है। सेवादार ने बताया कि एक महिला गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए आई। उक्त महिला ने पहले माथा टेका और बाद में बेअदबी करने की नीयत से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने पड़े शस्त्रों में से दो छोटी किरपानों को उठा लिया और हवा में लहराने लगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
इस दौरान उसने जब महिला को ऐसा करने से रोका तो उसने उसपर भी वार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया और फिर बाहर खड़ी सांगत अंदर आई और उक्त महिला को काबू किया। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।