डेली संवाद, फिरोजपुर (सुनील प्रभाकर)। Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर में इन दिनों कुर्ता फाड़ झपटमारों ने आतंक मचा रखा है। डकैती और झपट मारी करने वाले ये अपराधी युवक फिरोजपुर की सड़कों पर, खासकर बुजुर्ग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आज सुबह संत नगर गली नंबर 3 फिरोजपुर शहर के रहने वाले आढ़ती दर्शन लाल मैनी इन कुर्ता फाड़ गिरोह का शिकार हो गए।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
आढ़ती दर्शन लाल मैनी कुर्ता फाड़ झपटमारों का शिकार बन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जब घर से वह शहर में मंडी अपनी आढ़त पर जा रहे थे। शहर की आढ़ती सुनील अरोड़ा ने जानकारी देते बताया की शहर के पॉश इलाके गोल्डन एनक्लेव सड़क पर जब दर्शन लाल मैनी पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर सवार दो झपटमार युवकों मे से एक ने चलती बाइक पर कुर्ते की जेब को ही झपट कर उखाड़ कर बाइक पर फरार हो गए, इस दौरान मैनी अपनी बाइक से नीचे गिर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
वारदात की सीसीटीवी फुटेज फिरोजपुर के वरिष्ठ समाज सेवक शैलेंद्र लाहोडिया ने सोशल मीडिया पर वायरल किया तो फिरोजपुर शहर सामने वाले हाथ के लोगों के नीचे कमेंट आने लगेगी अब तो पुलिस भरोसे नहीं चला जा सकता अब तो हाथों में हथियार लेकर ही चलना पड़ेगा, तभी जान बचेगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
वहीं शहर की मंडी के आढ़ती सगठन के प्रधान अशोक पसरीचा ने दर्शन लाल मैनी के साथ हुई वारदात पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मैनी को गहरी चोट लगी है। पर्स में उनके पैसे थे। वहां जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने फिरोजपुर के पुलिस अधिकारियों से अपील की है कि मंडी में काम करने वाले लोगों के सुरक्षा को यकीन बनाया जाए।
पंजाब में कुर्ताफाड़ गिरोह से बचकर रहें, देखें कैसे बनाते है निशाना






