Punjab News: पंजाब में एक बार फिर लिखे गए खालिस्तानी नारे, भाजपा जिला अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, बटाला। Punjab News: पंजाब में एक बार फिर खालिस्तानी नारे लिखने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर खालिस्तानी नारे लिखे गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार पंजाब के जिला बटाला में खालिस्तानी नारे लिखे गए है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा जिला अध्यक्ष हरसिमरन सिंह हीरा वालिया के घर की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद और तेरी मौत के नारे लिखे गए है। बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी तब मिली जब लोग सुबह सैर करने के लिए निकले थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

तब लोगों ने देखा कि भाजपा जिला बटाला अध्यक्ष हीरा वालिया के घर की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने दीवार पर लिखे हुए नारों के ऊपर पेंट कर उन्हें मिटा दिया है।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

CCTV FOOTAGE VIRAL | Punjab में कुर्ताफाड़ से बचकर रहें। Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar