Punjab News: सांसद सुशील रिंकू ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात, खेल व रबड़ उत्पादों पर GST बढ़ाने पर आपत्ति जताई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 27 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: जालंधर संसदीय क्षेत्र से सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मलता सीतारमण से मुलाकात की और स्पोर्ट्स व रबड़ इंडस्ट्री की समस्या बताई, जोकि हाल ही में जीएसटी की दर बढ़ाने की वजह से खड़ी हुई है। रिंकू ने बताया कि केंद्र सरकार ने इन दोनों उत्पादों पर जीएसटी की दर 5 फीसदी से सीधी बढ़ाकर 18 फीसदी तक कर दी है, जिससे इंडस्ट्री बुरी तरह से त्रस्त है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

उन्होंने कहा कि जालंधर स्पोर्ट्स व रबड़ इंडस्ट्री का गढ़ माना जाता है और सारे उद्योगपति सरकार के इस फैसले से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर खेल व रबड़ से बनने वाले उत्पादों का इस्तेमाल स्कूलों व गरीब वर्ग के द्वारा किया जाता है और जीएसटी की दर बढ़ने से ये सभी वर्ग सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

उन्होंने कहा कि रबड़ से बनने वाली चप्पल आम लोग खरीदकर पहनते हैं, वहीं स्पोर्टस का सामान स्कूलों में बच्चों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। रिंकू ने कहा कि इन उत्पादों पर जीएसटी बढ़ाना गलत है क्योंकि इससे जहां इंडस्ट्री प्रभावित होगी, वहीं गरीब वर्ग से संबंधित लोग भी परेशान होंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

रिंकू ने कहा कि एक तरफ हमारी इंडस्ट्री चीन से आने वाले सस्ते सामान की वजह से पहले ही परेशान है लेकिन अब सरकार द्वारा जीएसटी की दर बढ़ाने से यह चुनौती और बढ़ जाएगी। हमारी इंडस्ट्री कैसे चीनी इंडस्ट्री का मुकाबला करेगी, इसलिए जहां जीएसटी की दर कम करना इंडस्ट्री के लिए जरूरी है, वहीं आम लोगों को भी इसका फायदा होगा।

सांसद ने आगे कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने उनकी मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए, उन्होंने खेल व रबड़ इंडस्ट्री के उत्पादों व जीएसटी कोड की जानकारी लिखित में देने के लिए कहा है, ताकि इस संदर्भ में जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जा सकें। रिंकू ने उम्मीद जताई है कि इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक नतीजे सामने आ सकते हैं।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *