Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट के 35 कैडिटों द्वारा एन.डी.ए. की परीक्षा पास

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 27 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सिज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.), एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के 35 कैडिटों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए यू.पी.एस.सी. द्वारा ली गई नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन.डी.ए). – 2 की लिखित परीक्षा पास कर ली है। जि़क्रयोग्य है कि संस्था के 12वें कोर्स के 46 कैडिटों ने यह परीक्षा दी थी, जिनमें से 35 कैडिटों ( 76.08 प्रतिशत) ने एन.डी.ए. दाखिला परीक्षा पास की।

इस तरह इंस्टीट्यूट ने अपनी स्थापना से अब तक की सबसे अधिक पास प्रतिशतता हासिल की है। जि़क्रयोग्य है कि महाराजा रणजीत सिंह ए.एफ.पी.आई. के पिछले 11वें कोर्स के 26 में से 19 कैडिटों ने भी परीक्षा पास की थी। इन कैडिटों को अब इंस्टीट्यूट में सर्विसिज सिलैक्शन बोर्ड ( एस.एस.बी.) की इंटरव्यू के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

कैडिटों को उनकी इस सफलता के लिए बधाई देते हुए पंजाब के रोजग़ार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि भारतीय फ़ौज विश्व भर की उच्चतम फौजों में से एक है। आम्र्ड फोर्सिस्ज़ में शामिल होना देश के मान-सम्मान को बरकरार रखने के प्रति बड़ी जि़म्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री ने सभी कैडिटों को उनके सुनहरी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार देश की सेवा करने के लिए रक्षा सेवाओं में भर्ती होने के इच्छुक राज्य के नौजवानों की इच्छा को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। महाराजा रणजीत सिंह ए.एफ.पी.आई. के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान ( सेवामुक्त) ने बताया कि इस इंस्टीट्यूट की स्थापना से लेकर अब तक इसके कुल 217 कैडिट अलग-अलग सर्विस प्रशिक्षण अकैडमियों में शामिल हो चुके हैं और इस संस्था के 141 पूर्व विद्यार्थी रक्षा सेवाओं में कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर नियुक्त हुए हैं।

इसके अलावा इंस्टीट्यूट के 10 कैडिटों ने एस.एस.बी. की परीक्षा पास कर ली है और मेरिट सूची का इन्तज़ार कर रहे हैं, जबकि 08 कैडिट एस.एस.बी. परीक्षा के इन्तज़ार में हैं। उन्होंने पास हुए कैडिटों को एस.एस.बी. प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं, जिससे उनका एन.डी.ए. का सपना साकार हो सके।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

https://youtu.be/qVi5MximVEM
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *