Signature Global: NSE पर कंपनी का स्टॉक 15.32 प्रतिशत की उछाल के साथ 444 रुपये पर लिस्ट हुआ, पढ़िए क्या है पूरी खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 27 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Signature Global: रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) का शेयर बुधवार को 385 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले लगभग 16 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) का स्टॉक आज बीएसई पर आईपीओ प्राइस से 15.58 प्रतिशत अधिक 445 रुपये पर शुरू हुआ और बाद में कंपनी का शेयर 17.16 फीसदी उछलकर 451.10 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर कंपनी का स्टॉक 15.32 प्रतिशत की उछाल के साथ 444 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी का एमकैप 6,280.83 करोड़ रुपये है।

क्या था आईपीओ ऑफर?

सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) का आईपीओ बीते कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को बंद हो गया था। यह ऑफर 730 करोड़ रुपये का था। शुक्रवार यानी सदस्यता के अंतिम दिन कंपनी के आईपीओ को संस्थागत निवेशकों की भागीदारी के कारण 11.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस आईपीओ में कंपनी ने 603 करोड़ रुपये तक का शेयर फ्रैश इश्यू और 127 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के माध्यम से की थी। कंपनी ने ऑफर के लिए प्राइस बैंड 366-385 रुपये प्रति शेयर रखा था।

कौन है इस आईपीओ का लीड मैनेजर?

सिग्नेचर ग्लोबल के इस आईपीओ का लीड मैनेजर एचडीएफसी कैपिटल और आईएफसी है। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में अपना आईपीओ लॉन्च करने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के साथ ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दायर किया था।

जानिए सिग्नेचर ग्लोबल को

सिग्नेचर ग्लोबल ने रियल एस्टेट में साल 2014 में कदम रखा था। यह कंपनी किफायती और मध्यम आय वाले आवास खंड पर फोकस करती है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 2,590 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की थी।

31 मार्च, 2023 तक कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर के भीतर 27,965 आवासीय और वाणिज्यिक यूनिट बेची हैं, जिनका कुल बिक्री योग्य क्षेत्र 18.90 मिलियन वर्ग फुट है।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *