St. Soldier News: सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट ने मनाया वर्ल्ड टूरिज्म डे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 27 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। St. Soldier News: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग में वर्ल्ड टूरिज्म डे पूरी धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. संदीप लोहानी ने बताया कि वर्ष 1970 में यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन ने 27 सितंबर को प्रत्येक वर्ष टूरिज्म डे मनाने का फैसला किया।

St. Soldier News: सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट ने मनाया वर्ल्ड टूरिज्म डे

एचओडी कीर्ति शर्मा ने बताया कि इस साल टूरिज्म डे का थीम टूरिज्म और ग्रीन इन्वेस्टमेंट है और इसी थीम के तहत रंगोली मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, टाइल डेकोरेशन, क्विज़, स्टेट वाइज कल्चरल एक्टिविटीज, स्पीच, काव्य रचना आदि आयोजित कराए गए।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इनमे रंगोली में किरण, रजनी, जसवीर ने प्रथम स्थान, निशा कल्याणी, मोहित और कोमलपरीत ने दूसरा स्थान और करनवीर, तनेजा, लवलीन ने तीसरा, पोस्टर मेकिंग में निशा कल्याणी ने प्रथम स्थान, भूपिंदर और चेतन ने दूसरा, राजविंदर और जसवीर ने तीसरा, टाइल पेंटिंग में रजनी ने पहला स्थान और जसवीर कौर ने दूसरा स्थान, स्पीच में जतिन कुमार ने पहला स्थान हासिल करके कार्यक्रम में चार चाँद लगाए।

St. Soldier News: सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट ने मनाया वर्ल्ड टूरिज्म डे

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस अवसर पर भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के टूरिज्म विभाग अध्यक्ष पंकज मिश्रा ऑनलाइन माध्यम से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने स्टाफ मेंबर्स और बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पर सभी हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स को बधाई दी। उन्होंने टूरिज्म के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

https://youtu.be/qVi5MximVEM
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *