Sugar Price: चीनी की कीमतों में तेजी, 12 साल के उच्च स्तर पर पहुंचे दाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 27 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sugar Price: सप्लाई और डिमांड में भारी अंतर आने के चलते चीनी की कीमत 12 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। 19 सितंबर को चीनी की कीमत बढ़कर 27.5 डॉलर पर पहुंच गई। इस साल की बात करें तो अब तक चीनी की कीमत में करीब 30 प्रतिशत की तेजी आई है। चीनी की बढ़ती कीमत से अमेरिका भी अछूता नहीं है। यहां पर अभी भी चीनी 27 डॉलर के करीब कारोबार कर रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

बिजनेस एक्सपर्ट का कहना है कि भारत में चीनी का उत्पादन प्रभावित होने से सिर्फ इंडिया ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में महंगाई बढ़ गई है। लगभग सभी देशों में चीनी की कीमत सातवें आसमान पर पहुंच गई है। हालांकि, भारत में केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन को देखते हुए चीनी की बढ़ती कीमत पर लगाम लगाने के लिए कमर कस ली है। सरकार 13 लाख टन चीनी का कोटा खुले बाजार में जारी कर सकती है।

सरकार लगातार चीनी की मॉनिटर कर रही है

वहीं, एग्रीमंडी के को फाउंडर हेमंत शाह का कहना है कि पिछले दो महीने से सरकार लगातार चीनी की मॉनिटर कर रही है। सरकार समय-समय पर एक्शन भी ले रही है। सरकार की यही कोशिश है कि दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे त्योहार के दौरान मार्केट में चीनी की सप्लाई प्रभावित न हो, ताकि कीमतें नियंत्रित रहें।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

जानकारी के मुताबिक, सूखे और कम बारिश की वजह से भारत के साथ- साथ थाईलैंड में भी चीनी के प्रोडक्शन में गिरावट आई है। इसके चलते चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है जबकि, ब्राजील में चीनी का बंपर उत्पादन हुआ है। इसके बावजूद भी इंटरनेशनल मार्केट में चीनी की कीमत बढ़ती ही जा रही है।

पिछले एक हफ्ते के अदंर इंटरनेशनल मार्केट में चीनी 0.22 प्रतिशत महंगी हुई है। वहीं, पिछले 1 महीने में चीनी की कीमत में 13 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है जबकि, 1 साल में यह 48 फीसदी महंगी हो गई है।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *