Google vs WhatsApp: वॉ्टसऐप इमोजी से कैसे अलग है emoji kitchen, जाने क्या नया है इसमें?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 377 शब्द|📅 27 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Google vs WhatsApp: क्या आप भी चैटिंग के दौरान इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। इमोजी वर्चुअल वर्ल्ड में यूजर के मूड और फेसियल एक्सप्रेशन को बताने का सबसे पॉपुलर तरीका है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

हालांकि, इन दिनों गूगल का इमोजी किचन में खूब पसंद किया जा रहा है। आपके जेहन में भी यही सवाल आ रहा होगा कि इमोजी का इस्तेमाल तो चैटिंग ऐप्स पर पहले से ही हो रहा है। ऐसे में गूगल के इमोजी किचन में क्या खास है। आपके इसी सवाल के जवाब में और गूगल के 25वें जन्मदिन के मौके पर इस आर्टिकल को लिख रहे हैं।

वॉ्टसऐप इमोजी से कैसे अलग है emoji kitchen

मूड के हिसाब से तैयार होगा नया इमोजी

दरअसल, वॉट्सऐप पर चैटिंग के दौरान आपने कई बार इमोजी का इस्तेमाल किया होगा। ऐसे में क्या आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा हुआ होगा कि आपको मूड और मोमेंट के हिसाब से एक सही इमोजी न मिला हो। ऐसा इसलिए क्योंकि वॉट्सऐप जैसे चैटिंग ऐप में इमोजी पहले से तैयार होते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

वहीं दूसरी ओर, गूगल emoji kitchen में आपको खुद का इमोजी तैयार करने की सुविधा देता है। गूगल के इस नए फीचर के साथ यूजर अपने मूड के हिसाब से दो इमोजी को जोड़कर एक तीसरा नया इमोजी बना सकता है।

हर जगह कर सकते हैं इस्तेमाल

वॉट्सऐप इमोजी का इस्तेमाल करते हैं तो इसके लिए चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का ही इस्तेमाल करना होगा। वहीं, वॉट्सऐप से अलग गूगल के emoji kitchen को आप किसी भी जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल के इमोजी किचन को वॉट्सऐप पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इमोजी किचन का कैसे करें इस्तेमाल

गूगल के emoji kitchen का इस्तेमाल गूगल सर्च के साथ कोई भी यूजर कर सकता है। इमोजी की यह सुविधा गूगल सर्च इंजन पर ही मौजूद है। गूगल सर्च इंजन पर emoji kitchen टाइप करने के साथ ही इमोजी को ऑनलाइन तैयार किया जा सकता है। इमोजी किचन पर कॉपी के ऑप्शन के साथ नया इमोजी कहीं भी पेस्ट कर सकते हैं।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *