डेली संवाद, चंडीगढ़। Ashwin Dani Passed Away: देश की सबसे बड़ी पेंट्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एशियन पेंट्स के को फॉदर को-फाउंडर 79 वर्षीय अश्विन धानी (Ashwin Dani) का निधन हो गया है। आपको बता दे कि अश्विन धानी एशियन पेंट्स के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद के साथ ही वह कंपनी के बोर्ड के सदस्य भी थे।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
बता दे कि अश्विन धानी ने1968 में एशियन पेंट्स में अपनी यात्रा की शुरूआत की थी और बाद के वर्षों में उन्होंने कंपनी का नेतृत्व भी किया था। एशियन पेंट्स आज भारत की सबसे बड़ी पेंट्स कंपनी है तो उसमें अश्विन धानी का बड़ा योगदान माना जाता है। फोर्ब्स के डेटा के मुताबिक 2023 में अश्विन धानी का नेटवर्थ 7.1 बिलियन डॉलर है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
अश्विन धानी 26 सितंबर 1944 को मुंबई में हुआ थाहै। 1966 में उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में बीएससी की डिग्री हासिल की है। उसके बाद वे अमेरिका चले गए जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ एकरॉन से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने केमिस्ट के रूप में डेट्रोएट में अपने करियर की शुरूआत की है।