Bank Holidays: अगले महीने 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा ले अपना जरूरी काम

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bank Holidays: सितम्बर का महीना खत्म होने जा रहा है। दो दिन के बाद नया महीना शुरू हो जाएगा। अक्टूबर के महीने में बहुत सारे त्योहार होते है जिसके कारण छुट्टियां होती है। इसी कारण बैंकों में अक्टूबर के महीने में सिर्फ 15 दिन ही काम होगा।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इसका मतलब यह कि 15 दिन बैंको में छुट्टियां रहेगी। इसलिए अगर आप भी अगले महीने बैंक जाने की सोच रहे है तो छुट्टियों की सूची देखकर ही बैंक जाएं। भारतीय रिज़र्व बैंक इस बात की जानकारी देता है कि किन-किन दिनों में बैंक में छुट्टियां रहेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष के लिए एक सूची तैयार करता है। आरबीआई द्वारा जारी छुट्टियों की सूची में कई छुट्टियां राष्ट्रीय है उस दिन देशभर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेगी। आपको बता दे कि कुछ छुट्टियाँ स्थानीय या क्षेत्रीय होती हैं। उन दिनों सिर्फ इससे जुड़े राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

इन दिनों में बंद रहेंगे बैंक:-

  • रविवार 1 अक्टूबर में देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 अक्टूबर रविवार को देशभर में बंद रहेंगे बैंक।
  • 14 अक्टूबर 2023 को महालया के कारण कोलकाता में और पूरे देश में दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 अक्टूबर दिन रविवार को देशभर के बैंकों में रहेगी छुट्टी।
  • गुवाहाटी में 18 अक्टूबर को कटि बिहू के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अक्टूबर को दुर्गा पूजा/महान सप्तमी के कारण अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 अक्टूबर दिन रविवार को बैंकों में रहेगी छुट्टी।
  • 24 अक्टूबर 2023 दशहरा के कारण हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई) के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई)/प्रबंधन दिवस पर गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई) पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर 2023 को लक्ष्मी पूजा और चौथे शनिवार के दिन कोलकाता समेत देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 अक्टूबर 2023 को देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर 2023 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

CCTV FOOTAGE VIRAL | Punjab में कुर्ताफाड़ से बचकर रहें। Daily Samvad













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *