डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने डॉ. स्वामीनाथन के देहांत को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में एक युग का अंत बताया।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
उन्होंने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन के योगदान को रहती दुनिया तक याद रखा जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक के देहांत से एक बड़ी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति नज़दीकी भविष्य हो पाना संभव नहीं लगता।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
परिवार के साथ दुख साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन का देहांत देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। भगवंत सिंह मान ने ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करें और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करें।