St. Soldier News: सेंट सोल्जर स्कूल में पौधे बांटकर मनाई शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 28 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। St. Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह, प्रिंसिपल हरजीत सिंह और समस्त स्टाफ ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

St. Soldier News: सेंट सोल्जर स्कूल में पौधे बांटकर मनाई शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इसके बाद समूह स्टाफ ने विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को सरदार भगत सिंह के जन्मदिन की बधाई देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह उन महान शहीदों में से एक हैं जिन्होंने देश की आजादी में अहम योगदान दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

शहीद देश की पूंजी हैं इसलिए शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पढ़-लिखकर देश की सेवा करनी चाहिए और नशे से दूर रहकर देश की प्रगति के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहिए। यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

शहीद भगत सिंह की जयंती को समर्पित पौधे वितरित करते स्टाफ सदस्य
शहीद भगत सिंह की जयंती को समर्पित पौधे वितरित करते स्टाफ सदस्य

शहीद भगत ने भ्रष्ट प्रशासन और गुलामी से मुक्ति के लिए फाँसी की रस्सी को चूम लिया।आज हम सभी का कर्तव्य है कि हम भगत सिंह के सपनों का देश बनायें। इस मौके पर छात्रों ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर शहीद भगत सिंह को याद किया। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *