डेली संवाद, नई दिल्ली। Amla Juice Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर आंवला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, जो सेहत संबंधी समस्याओं को प्राकृतिक रूप से दूर करने में मदद करता है। हिन्दू धर्म में आंवले का काफी महत्व है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
इसके पेड़ की पूजा की जाती है, माना जाता है कि इसमें भगवान विष्णु निवास करते हैं। आंवले में विटामिन्स और खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। आप अपनी डाइट में आंवले का जूस शामिल कर सकते हैं।
इसमें मौजूद विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आप सर्दी-खांसी और कई समस्याओं से बच सकते हैं, लेकिन खाली पेट आंवले का जूस पीना हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं, आंवले का जूस पीने के फायदे।
वजन कम करने में सहायक- जिन लोगों को वजन कम करना है, उनके लिए आंवले का जूस किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मददगार है। इस जूस को पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है- शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के कारण हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। आंवले के जूस में फैटी एसिड, विटामिन और ऐसे कई तत्व होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं ।
शरीर को ऊर्जावान बनाता है- आंवले का जूस एनर्जी ड्रिंक के रूप में काम करता है। अगर आप इसे रोजाना पीते हैं, तो आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह आपके शरीर को फिट रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है- विटामिन-सी से भरपूर आंवले का जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। जिससे आप बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण से बच सकते हैं। इसके अलावा विटामिन-सी कई बीमारियों को कम करने में मदद करता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार- जैसा कि आप जानते होंगे कि आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी अच्छा होता है। आंवले में कैरोटीन होता है, जो आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। रोजाना खाली पेट आंवले के जूस पीने से आप मोतियाबिंद, जलन और आंखों में नमी जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद- शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इस विटामिन की कमी दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में आंवले का जूस शामिल कर सकते हैं।