Disney+Hotstar: Netflix के बाद अब Disney+Hotstar ने भी पासवर्ड शेयरिंग पर लगाई रोक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 29 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Disney+Hotstar: डिज़्नी प्लस हॉटस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि Netflix के बाद Disney+Hotstar ने भी लोगों को बड़ा झटका दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक Netflix के बाद Disney+Hotstar भी पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Disney+ Hotstar ने कनाडा में यूजर्स से अपने पासवर्ड को घर से बाहर शेयर करने के लिए मना किया है। बता दे कि Disney+ Hotstar ने पासवर्ड शेयरिंग को बंद कर दिया है। 1 नवंबर से, कनाडा में यूजर्स अपने पासवर्ड अपने घर के बाहर शेयर नहीं कर पाएंगे।

इस बात की जानकारी Disney+ Hotstar ने ईमेल के जरिए अपने यूजर्स को दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल में लिखा है, “हम आपके अकाउंट को शेयर करने या आपके घर के बाहर लॉगइन क्रेडेंशियल्स शेयर करने पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।” इसके अलावा, कंपनी के अपडेटेड हेल्प सेंटर में यह भी लिखा है, “आप अपनी मेंबरशिप को अपने घर के बाहर शेयर नहीं कर सकते।”

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

आपको बता दे कि यह नियम भारत में लागू नहीं होगा, फिलहाल यह नियम सिर्फ कनाडा में ही 1 नवंबर से लागू होने जा रहा है। बता दे कि यूजर्स के अकाउंट को लिमिट किया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि इसके लिए अकाउंट का एनालिसिस किया जाएगा। अगर कंपनी को पता चलता है कि यूजर इन नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो वो उनका अकाउंट टर्मिनेट कर देगा।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *