डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: गत दिवस कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को 8 साल पुराने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दोपहर उन्हें माननीय जलालाबाद कोर्ट में पेश किया गया। माननीय अदालत ने सुखपाल सिंह खहरा को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
इसके शुक्रवार को आज पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा खैरा से मिलने जलालाबाद पहुंचे। लेकिन कांग्रेसी नेताओं को खैहरा से मिलने की इजाजत नहीं दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने थाना सदर द्वारा गेट ही नहीं खोला गया।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
जिसके कारण उनको सुखपाल खैहरा से मिले बगैर ही वापिस लौटना पड़ा। जिसके बाद मीडिया से बातचीत में प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि भगवंत मान कांग्रेस से डरते हैं और कांग्रेस नेताओं को झूठे केसों में फंसा रहे हैं। इसके साथ ही बाजवा ने कहा कि पंजाब के हर परिवार को पंजाब पुलिस ने जख्म दिए हैं।