Punjab News: नशा खत्म करने के मुद्दे पर वोट हासिल करने वाले ही आज नशे की खोल रहे दुकानें: डॉ. जगमोहन सिंह राजू

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 463 शब्द|📅 29 Sep 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव व अमृतसर पूर्वी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्व आईएएस डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब से नशा खत्म करने के दावों को खोखला करार देते हुए कहा कि यह लोग खुद नशे के कारोबार में सलिंप्त होते जा रहे हैं।

अमृतसर के एक विधायक का उदहारण देते हुए राजू ने कहा कि इनके अपने विधायक ही नशे के कारोबार में लिप्त हैं। डॉ. जगमोहन राजू ने अमृतसर पूर्वी की विधायका जीवनजोत कौर द्वारा पवित्र शहर गुरुनगरी अमृतसर में नई शराब की दुकानें खोलने के लिए लिए अपने चहेतों को ठेके के लाइसेंस देने के लिए नगर निगम कमिश्नर को अपने लेटरहेड पर चिट्ठी लिख कर उन्हें रेलवे स्टेशन के एग्जिट गेट पर ठेका खोलने की अनुमति देने की सिफारिश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

डॉ. राजू ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह मामला गुरुनगरी की जनता द्वारा उनके संज्ञान में लाया गया है। डॉ. राजू ने कहा कि आप विधायका जीवन ज्योत कौर ने जिला अधिकारियों को एक व्यापारिक घराने के लिए पवित्र शहर अमृतसर में शराब की दुकानें खोलने की सिफारिश की है। उन्होंने संदेह जताया कि उक्त व्यावसायिक घराने द्वारा जीवन ज्योत कौर को यह सिफारिश करने के लिए भारी रिश्वत दी गई लगती है।

डॉ. राजू ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध अमृतसर सिखों का सबसे पवित्र शहर है और इस पवित्र शहर के आसपास शराब की दुकानें खुलने से सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। इससे न केवल स्थानीय जनता की धार्मिक भावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, बल्कि अनियंत्रित शराब का सेवन भी एक सार्वजनिक खतरा बन जाएगा। सड़कों के किनारे शराब पीना, विशेषकर शराब की दुकानों के बाहर, शहर में एक आम दृश्य बन जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

डॉ. राजू ने कहा कि नशा करने वालों को कानून का कोई डर नहीं है। महिलाओं के खिलाफ अपराध, चेन स्नैचिंग, घरेलू हिंसा और पर्यटकों के खिलाफ अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुनगरी के निवासियों ने इस लगातार बढ़ते खतरे पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से बुराई को शुरू करने से पहले ही खत्म करने का आग्रह किया है।

डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने डिप्टी कमिश्नर अमृतसर, नगर निगम कमिश्नर अमृतसर तथा पुलिस कमिश्नर अमृतसर को पत्र लिख कर आग्रह किया कि इस आवेदन को जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा गुरुनगरी के भावी हालातों को ध्यान में रखते हुए तुरंत रद्द किया जाए तथा इस सिफारिश के पीछे भ्रष्टाचार (रिश्वतखोरी), यदि कोई हो, के पहलू की भी जांच की जाए।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *