Foods For Lung Health: फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये फूड्स

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 396 शब्द|📅 30 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Foods For Lung Health: स्वस्थ रहने के लिए शरीर के सभी अंगों का ठीक तरह से कम करना जरूरी है लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है फेफड़े से जुड़ी समस्या इसे स्वस्थ रखने के लिए आप कुछ फूड्स की मदद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

फेफड़े शरीर का अहम हिस्सा है। हेल्दी फेफड़े हमें कई तरह की बीमारियां जैसे अस्थमा, निमोनिया आदि के खतरे से बचाते हैं। इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण फेफड़े कमजोर हो रहे हैं, जिससे लोगों को सांस फूलने या सांस लेने में समस्याएं हो रही हैं। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स शामिल कर सकते हैं।

पालक- पालक में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो सांस से जुड़ी समस्या को कम करते हैं। इसके अलावा, पालक विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है, जो फेफड़ों को स्वस्थ रखता है।

ब्रोकली- फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में ब्रोकली शामिल कर सकते हैं। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें विटामिन सी, फोलेट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो फेफड़ों को हेल्दी रखते हैं।

जामुन- जामुन एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो फेफड़ों को हानिकारक प्रभावों से बचाने में मदद करते हैं। जिससे आप फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं। जामुन खाने से अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी को कम करने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

लहसुन- पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार है। नियमित रूप से लहसुन के सेवन से कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।

हल्दी- हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह आपको कई बीमारियों से बचाती है। हल्दी युक्त फूड्स खाने से फेफड़ों में सूजन की समस्या कम होती है।

अदरक- अदरक खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी इंफ्लमेटरी गुण पाए जाते हैं। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में अदरक शामिल कर सकते हैं। इससे फेफड़ों की सेहत में सुधार होता है।

SHO की सरकारी गाड़ी पर नागिन DANCE, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *