डेली संवाद, अमेरिका। Tupac Shakur: मशहूर रैपर टुपैक शकूर (Tupac Shakur) की हत्या के मामले में अमेरिका की एक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। 1996 में मशहूर रैपर टुपाक शकूर की लास वेगास में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अब इस मामले में अमेरिका की एक अदालत ने डुआने केफे डी डेविस को हत्या का आरोपी घोषित कर दिया है। सरकारी वकील मार्क डिगियाकोमो ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रसिद्ध रैपर की हत्या के समय, टुपैक शकूर केवल 25 वर्ष का था।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
महज 25 साल की उम्र में रैपर का शानदार करियर एक पल में हमेशा के लिए खत्म हो गया था। रैपर टुपैक शकूर की हत्या के बाद लोग सदमे में थे। लेकिन अब 60 साल के डुडुआने केफे डी डेविस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। लंबी सुनवाई के बाद ग्रैंड जूरी ने फैसला सुनाया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
डेविस को शुक्रवार को उसके घर से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह बाहर घूम रहा था। टुपैक शकूर एक अमेरिकी गायक थे जो मुख्य रूप से रैप गाने गाते थे। कम उम्र में ही उन्होंने संगीत की दुनिया में अच्छा नाम कमा लिया था। 7 सितम्बर 1996 को अमेरिका के लास वेगास में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
SHO की सरकारी गाड़ी पर नागिन DANCE, देखें






